{"_id":"6629147f9ec75291ac08b8d5","slug":"old-man-dead-body-found-behind-in-bhadohi-house-family-members-expressed-fear-of-murder-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: घर के पीछे मिली वृद्ध की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; रात में बरामदे में सोने गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: घर के पीछे मिली वृद्ध की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; रात में बरामदे में सोने गए थे
Wed, 24 Apr 2024 07:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 07:48 PM IST
सार
Bhadohi News: सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ परिजनों ने वृद्ध के हत्या की आशंका व्यक्त की है। घटना के बाद उनके बेटे लालबहादुर और बहू के साथ नाती और नतिनी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही कोतवाली के मोढ़ चौकी अंतर्गत सराय छत्रशाह गांव में 70 वर्षीय एक वृद्ध का शव घर के पीछे पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार वे घर के बरामदे में सोए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
भदोही कोतवाली के सराय छत्रशाह निवासी नन्हकू सिंह (70) हर दिन की तरह खाना-पीना खाकर घर के बरामदे में सो गए। परिजनों के अनुसार गर्मी के दिनों में घर के बाहर बरामदे में ही सोते हैं।
विज्ञापन
वहीं, परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर अपने-अपने कमरे में सोए थे। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो नन्हकू को चारपाई पर न देख भौचक रह गए। परिजनों ने उनको ढूढ़ना शुरू किया तो वे घर के पीछे मृत अवस्था में पड़े थे। इसकी जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय चौहान ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं है। ऐसे में हत्या के आरोप अभी तक बेबुनियाद हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।