{"_id":"5eb925a68ebc3e9084665a9b","slug":"ojha-murder-killer-arrested-bhadohi-news-vns5243072103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओझा हत्याकांड का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओझा हत्याकांड का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चकनिरंजन गांव में शनिवार की रात झाड़फूंक करने वाले रामलखन की हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी जगन्नाथ उर्फ लोरी हरिजन पुत्र स्व. दुखई और राजकुमार पुत्र रामजतन निवासी चकनिरंजन को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया।
शनिवार की रात राजकुमार अपनी पत्नी का भूत उतारने के लिए रामलखन को घर बुलाया था और रामलखन ने राजकुमार को लौंग, नींबू, कपूर आदि सामान लाने के लिए बाजार भेजा था। बाजार से लौटने पर राजकुमार ओझा और पत्नी के साथ बदसलूकी करते देखकर ठिकाने लगाने की योजना जगन्नाथ के साथ तैयार कर कुल्हाड़ी से कई वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया था। दूसरे दिन पता चलने पर गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी रामबदन सिंह ने हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश सीओ कालू सिंह, कोतवाल केके राय को दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ब्रह्मा बाबा मंदिर रामपुर कायस्थान और चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल श्यामसुंदर, विष्णु सरोज, संतोष, पूजा यादव, नेहा सिंह शामिल रहे।