फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Offices in dilapidated buildings, employees in danger

Bhadohi News: जर्जर भवनों में कार्यालय,खतरे में कर्मचारी

Sat, 01 Jul 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Offices in dilapidated buildings, employees in danger
ज्ञानपुर। जनपद सृजन को 29 साल गुजर गए, लेकिन अब भी कई सरकारी कार्यालय जर्जर हैं और किराए के भवनों में चल रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने के लिए मजबूर हैं। अधिकारी तक ऐसे दफ्तरों की सुधि नहीं ले रहे हैं। ऐसे एक या दो नहीं करीब पांच से छह दफ्तर हैं जो टीनशेड एवं जर्जर भवनों में चल रहे है।
विज्ञापन

बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में जर्जर भवनों में चलने वाले सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों की धड़कनें भी बढ़ गई है। ज्ञानपुर नगर के खादी आश्रम गली में डेढ़ दशक से संचालित हो रहे अल्पसंख्यक कार्यालय में कर्मचारी जान को जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। भवन काफी जर्जर हो गया है। यहां कार्य करने और आने वाले लोग सहमे रहते हैं।
विज्ञापन

पुरानी कलेक्ट्री स्थित डीएसओ, विपणन, डीएचओ कार्यालयों की हालत देखने भर से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार कार्यालय और कालोनियों को लेकर कितने चिंतित हैं। अल्पसंख्यक कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि बारिश में पानी टपकता है।कई साल से नए भवन के लिए चिट्टी लिखी जा रही है, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले में सरकारी दफ्तर ही नहीं कई अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन भी जर्जर है। जिसकी मरम्मत के लिएअधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। आयुर्वेदिक अस्पताल मोढ़, चौरी, डीघ की हालत काफी दयनीय है। कक्ष में बैठने से स्वास्थ्यकर्मी भी कतराते हैं। करीब आठ महीने पूर्व मोढ़ के आयुर्वेदिक अस्पताल का प्लास्टर टूटकर गिर गया था। सुरियावां के हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र पर बनी कालोनियां खंडहर में बदल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed