दुष्कर्म के आरोपी पर लगा रासुका: घर के बाहर से बच्ची को उठा ले गया था आरोपी, दरिंदगी के चलते शरीर पर थे घाव
पुलिस ने 12 घंटे के पास से आरोपी राजकमल चौहान उर्फ करिया निवासी कुशा, जौनपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी राजकमल चौहान उर्फ करिया के खिलाफ पुलिस ने (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) रासुका लगाया है। जिले में दूसरी बार किसी आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई हुई है। आरोपी के जघन्य अपराध को देखते रासुका की कार्रवाई की गई। सुरियावां कोतवाली के एक गांव में अपनी दादी के साथ घर के बाहर मड़हे में सोई आठ की साल की मासूम को जौनपुर के कुशा गांव निवासी राजकमल चौहान उर्फ करिया नशे की हालत में उठा ले गया।
उसने जौनपुर सीमा के पास स्थित पुल के किनारे मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मासूम के साथ इस तरह दरिंदगी की थी कि उसके शरीर पर घाव के निशान थे। वहीं वह खून से लथपथ नग्न अवस्था में पाई गई। उसे बीएचयू भेजा गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति बनी रही। मासूम के मेडिकल परीक्षण के उपरांत दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले में पुलिस ने 12 घंटे के पास से आरोपी राजकमल चौहान उर्फ करिया निवासी कुशा, जौनपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया। आरोपी के जघन्य अपराध को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार की संस्तुति पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की।
दूसरी बार हुई रासुका की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर लोक व्यवस्था को चोट पहुंचाने का काम किया है। रासुका राष्ट्रीय सुरक्षा, लोक व्यवस्था को बिगाड़ने और सरकारी व्यवस्थाओं को चोट पहुंचाने के मामले में लगती है। बताया कि इसके पहले 2020 में जंगीगंज में हुए हत्याकांड मामले में रासुका लगी थी। जिले में रासुका की यह दूसरी कार्रवाई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ व महिलाओं व बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।