{"_id":"625086e8672c5c005e084550","slug":"now-wheat-procurement-will-be-done-at-26-centers-bhadohi-news-vns6473399100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 26 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 26 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी ने किसानों की सुविधा के लिए जिले में गेहूं खरीद के बाबत छह नए केंद्र खोले जाने की अनुमति दी है। इसके साथ ही जिले में अब गेहूं खरीद के लिए केंद्रों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 20 केंद्र खोले गए थे। इस बीच किसान लगातार कुछ और गेहूं खरीद केंद्र खोले की मांग कर रहे थे। किसानों की मांग को देखते हुए जिलाधिकारी ने छह और नए खोलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से विपणन, पीसीएफ व भारतीय खाद्य निगम के 20 केंद्रों पर गेहूं खरीद का शुभारंभ किया जा चुका है। किसानों की मांग पर छह नए केंद्र खोलने के लिए सूची जिलाधिकारी को भेजी गई थी। इसे जिलाधिकारी ने स्वीकृत कर दिया है। इसके साथ ही डीघ के कटरा-नारेपार, ज्ञानपुर के गोपीगंज सहकारी क्रय-विक्रय समिति, भदोही के रमईपुर, औराई के घोसिया सहकारी समिति, अभोली के नागमलपुर और शेरपुर में नये केंद्र खोल कर केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं।