फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now NHAI will construct an overbridge in Madhosingh

Bhadohi News: अब एनएचएआई कराएगी माधोसिंह में ओवरब्रिज का निर्माण

Sat, 07 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now NHAI will construct an overbridge in Madhosingh
ज्ञानपुर। दुद्धी-लुंबिनी मुख्य मार्ग पर स्थित माधोसिंह पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण अब एनएच कराएगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। पूर्व में राज्य सेतु निगम कार्यदायी संस्था तय हुई थी, लेकिन बाद में उसे बदल दिया गया। अब नए सिरे से ओवरब्रिज पर आने वाले खर्च का डीपीआर बनाया जा रहा है। माधोसिंह में ओवरब्रिज बनने से करीब पांच हजार वाहन चालकों को लाभ होगा। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग रेल खंड स्थित माधोसिंह का पूर्वी फाटक लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर पड़ता है। उक्त मार्ग पर जौनपुर, भदोही, प्रयागराज, वाराणसी से आने वाले वाहन मिर्जापुर, मेजा आदि क्षेत्रों में जाते हैं। बालू, गिट्टी लेकर आने वाले सैकड़ों ट्रक प्रतिदिन उसी से गुजरते हैं। मार्ग पर वाहनों का दबाव इतना अधिक है कि ट्रेनों के आने पर फाटक बंद होते ही वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। साल 2022 में शासन स्तर से माधोसिंह क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की पहल शुरू की गई। धीरे-धीरे दो से ढाई साल का समय बीत गया लेकिन अभी तक उसका निर्माण नहीं शुरू हो पाया। रेलवे की मानें तो पूर्व में चयनित कार्यदायी संस्था सेतु निगम की उदासीनता से प्रोेजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। अब कार्यदायी संस्था एनएच तय की गई है। पूर्वाेत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि माधोसिंह ओवरब्रिज का निर्माण अब एनएच कराएगी। जिसका डीपीआर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed