फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to six heads of Suriyawan

सुरियावां के छह प्रधानों को नोटिस

Thu, 16 Apr 2020 04:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to six heads of Suriyawan
ज्ञानपुर (भदोही)। लॉकडाउन में भी ग्राम पंचायतें खेल करने से बाज नहीं आ रही है। सुरियावां ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों ने सरकारी धन निकाल लिया। जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रभारी बीडीओ ने सभी प्रधानों को नोटिस जारी कर मय पत्रावली उपस्थित होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शौचालय और आवास निर्माण में पहले से ही ग्राम प्रधान विवादों में रहते हैं। नए वित्तीय वर्ष से पूर्व 24 मार्च से देश कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है। इसमें सरकारी, अर्द्धसरकारी आदि कार्यालयों को खोलना एवं प्रतिबंधित है। गांवों में मजदूरों के होने से सभी कार्य भी रुका हुआ है लेकिन प्रिया साफ्ट की जांच में छह ग्राम पंचायतों की ओर से नियम के खिलाफ पैसा निकालने का मामला सामने आया। इसमें बहुता चकडाही में 93 हजार 377, भटेवरा ने तीन लाख 16 हजार 106, छतरीपुर में 44 हजार 106, हरिहरपुर में एक लाख, मधुपट्टी में 71 हजार 336 और पूरेमनोहर में चार लाख 27 हजार रुपये फर्मों को दे दिया। जिला विकास अधिकारी एवं प्रभारी बीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने ने सभी छह प्रधानों और सचिवों को नोटिस देकर उक्त धनराशि के सापेक्ष किए भुगतान की पत्रावली, व्यय वाउचर आदि प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed