फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to four petrol pump operators, warning to 12

Bhadohi News: चार पेट्राल पंप संचालकों को नोटिस, 12 को चेतावनी

Wed, 26 Feb 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Notice to four petrol pump operators, warning to 12
नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान में सहयोग न करने पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। पूर्ति विभाग ने औराई, गोपीगंज, भदोही के चार पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा 12 को चेतावनी देकर अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश दिया। सड़क हादसों में अधिकतर हेलमेट न लगाने के कारण लोगों की जान चली जाती है। सड़क सुरक्षा माह एवं यातायात पखवारा के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है, लेकिन इसका असर अधिक नहीं पड़ता।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर डीएम विशाल सिंह ने 26 जनवरी से पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट और कार में सीटबेल्ट न लगाने वालों को तेल न देने का निर्देश दिया।
शुरुआती कुछ दिनों तक पंप संचालकों ने इस पर सख्ती भी की लेकिन धीरे-धीरे पुराने ढर्रे पर ही पेट्रोल मिलना शुरू हो गया। एक सप्ताह पूर्व एआरटीओ राम सिंह ने निरीक्षण के दौरान पंपों पर अभियान के प्रति लापरवाही देखी। उन्होंने डीएसओ को बताया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने चार पंप संचालकों को नोटिस भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 12 पंपों के खिलाफ भी शिकायत मिली है। उनको चेतावनी पत्र जारी किया गया है। सुधार न होने पर नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed