{"_id":"673e291dd5db2c2360068ae8","slug":"notice-to-cms-absent-in-cm-dash-board-review-meeting-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-119201-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित सीएमएस को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित सीएमएस को नोटिस
विज्ञापन
सीएम डैश बोर्ड पर जारी रैंकिंग में भदोही ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा अक्तूबर के विकास कार्यों का प्रशिशत 92.06 प्रतिशत है। जिले के कुल 77 विकास कार्यो की ग्रेडिंग में ए प्लस-50, ए-3, बी 1 व सी-3, ई-3 है। जिले की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी विशाल सिंह ने अधिकारियों को बधाई दी। कहा कि विकास कार्यों का क्रियान्वयन पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए। कार्यों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, सौ शय्या बेड चिकित्सालय के सीएमएस की ओर से मीटिंग में बिना बताए अनुपस्थित रहने पर शो काज नोटिस जारी कर वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं ई-श्रेणी में आने वाले विभागाध्यक्षों को अगले माह रैकिंग सुधारने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी विशाल सिंह की पहल पर एक्सपर्ट सुरेश वर्मा ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी विभागध्यक्षों को शेड्यूल, बजटिंग फंड, रेगुलर अपडेट आदि क्रियाओं को मोबाइल में रिपोर्ट रखने की जानकारी दी। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में सी, डी एवं ई श्रेणी वाले विभागों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि विभागाध्यक्ष ए प्लस श्रेणी में लाने का प्रयास करें। अगले माह की समीक्षा बैठक में इस माह में प्राप्त ग्रेड से उच्च ग्रेड न आने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पर्यटन विभाग के छह कार्यों में एक पूर्ण और छह की प्रगति असंतोषजनक रहने पर कार्यदायी संस्था को सख्त चेतावनी दी। वहीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अल्पसंख्यक के अलावा प्राविधिक शिक्षा विभाग के अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। डीएम ने एक करोड़ से अधिक लागत वाले कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करते रहने की नसीहत दी। वहीं बिना जिलाधिकारी के अनुमति से बांड की अंतिम तिथि बढ़ाने वाले कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक, डीईएसटीओ शशिकांत, उपनिदेशक कृषि डॉ. अश्विनी सिंह, उपायुक्त मनरेगा राजाराम, एक्सईडी पीडब्ल्यूडी जैनू राम, पीडीडीआरडीए आदित्य कुमार, जिला विकास अधिकारी ज्ञानप्रकाश, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह आदि रहे।