फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to 500 in case of water and house tax dues

Bhadohi News: जल और गृहकर बकाये के मामले में 500 को नोटिस

Sun, 02 Feb 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Notice to 500 in case of water and house tax dues
गोपीगंज नगर पालिका के 25 वार्डों में जल और गृहकर के कुल 6706 बकायेदारों से वसूली को लेकर पालिका ने सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न वार्डों में ऐसे करदाता हैं, जिन पर 42 लाख रुपये बकाया हैं। पालिका प्रशासन की ओर से पांच सौ बकायेदारों को नोटिस भेजते हुए सभी को डिमांड नोटिस भेजने की तैयारी की गई है। 20 बकायदारों को आरसी जारी किया गया है।
नगर विकास को लेकर भले ही तमाम शिकायतें उठ रही हों जैसे कहीं बिजली, पानी नहीं तो कहीं गली मोहल्ले में सफाई और पानी निकासी व्यवस्था को लेकर शिकायत छाई रहती है।
विज्ञापन

नागरिक जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप मढ़ने से पीछे नहीं हट रहे हैं, लेकिन जलकर और गृहकर बकाये की अदायगी को लेकर खुद सचेत नहीं हो रहे हैं। राजमार्ग पर स्थित नगर पालिका गोपीगंज में 6706 उपभोक्ता और नागरिकों पर गृहकर व जलकर का 42 लाख रुपये बकाया पड़ा है। जिसकी अदायगी नहीं की जा रही है। नगर पालिका प्रशासन ने अब बकायेदारों पर शिकंजा कसने को डिमांड नोटिस के साथ आरसी जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। नगर पालिका गोपीगंज में गृहकर के 2916 बकायेदारों के 7,54,172 रुपये की राशि बकाया है। जबकि जलमूल्य के रूप में 3790 कनेक्शनधारकों पर 34,26,747 रुपये का बकाया है। बकाया वसूली न होने पर पालिका परिषद आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। जबकि बकायेदारों की ओर से अदायगी में जरा भी रुचि नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed