{"_id":"582b6e6b4f1c1b61368ff5b1","slug":"notice-the-order-of-the-four-officers-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर चार अफसरों को नोटिस के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर चार अफसरों को नोटिस के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। मंगलवार को तहसील दिवस में मंडलायुक्त रंजन कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। मारपीट की घटनाओं में पुलिस के त्वरित कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा कि राजस्व मामलों के चलते गावों में स्थिति बेकाबू होती है जिसे तहसील अधिकारियों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। अनुपस्थित कृषि, गन्ना, ग्रामीण अभियन्त्रण और वन विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश डीएम को दिया। इस मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित 98 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिए। जिसमें से केवल एक का निस्तारण हो सका।
तहसील दिवस पर जगदीशपुर के कोटेदार सुरेंद्र दुबे के खिलाफ कई ग्रामीण वितरण में मनमानी की शिकायत लेकर पहुंचे। मंडलायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायत सत्य पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई करें। मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने तहसील में आने वाले विवाह अनुदान के 35 पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के एक एक एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कुल 38 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। कहा गया कि शीघ्र ही खाते में अनुदान की धनराशि 20 हजार रूपये पहुंच जाएंगे।
साफ किया भूमि विवाद संबंन्धित मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी साथ मौके पर जाकर विवादों का निस्तारण कराएं।
उपजिलाधिकारी रामजी लाल ने बताया कि दिवस पर विभिन्न विभागों से संबंधित 98 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिए। जिसमें से एक का निस्तारण हो सका। बाकी को विभागीय अधिकारियों को सुपुर्द कर समय सीमा के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीआईजी रतन लाल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डीपीएन पाण्डेय, सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, सीएमओ डा.डीके सोनकर, एक्सईएन विद्युत बालक राम आदि मौजूद रहे।