{"_id":"671f7ca2fd5694b62304add2","slug":"not-using-helmet-proved-costly-bike-rider-died-in-collision-with-a-bike-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: हेलमेट का प्रयोग न करना पड़ा भारी, घड़रोज की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: हेलमेट का प्रयोग न करना पड़ा भारी, घड़रोज की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घर में मातम
Mon, 28 Oct 2024 05:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:29 PM IST
सार
ग्रामीण इलाके में घडरोज से बाइक सवार की टक्कर के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला भदोही के सुरियावां कोतवाली स्थित बसवापुर चौराहा के पास का है। जहां से चंद्र कुमार गुजर रहे थे और इसी दौरान टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक ने दुर्घटना के समय हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
मृतक चन्द्र कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दोही स्थित सुरियावां कोतवाली के बसवापुर चौराहा पर बाइक सवार की घड़रोज की टक्कर हो गयी। टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सुरियावां कोतवाली के गोविंद पट्टी निवासी चन्द्र कुमार (37) शनिवार की शाम अपने घर से बसवापुर चौराहे पर एटीएम से पैसा निकालने जा रहा था। इसी बीच चौराहे के पास एक घड़रोज सड़क पार कर रहा था। अचानक घड़रोज के सामने आने से चन्द्र कुमार की बाइक उसमें टकरा गयी।
विज्ञापन
टक्कर के बाद वह दूर छिटक कर जा गिरा। बताया जा रहा है कि हेलमेट न लगाने के कारण चंद्र कुमार को सर में गंभीर चोट आयी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा था। सोमवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
चिकित्सक कुछ कर पाते इस बीच उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चन्द्र कुमार मजदूरी का काम करता है। वही पिता चाय पानी की दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करते थेद्ध पत्नी मंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। चंद्र कुमार को चार लड़की और एक लड़का है।
सभी नाबालिग़ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया