फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Not even a month passed and encroachment happened again

महीने भर भी नहीं बीता और फिर से हो गया अतिक्रमण

Thu, 30 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Not even a month passed and encroachment happened again
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बीते माह में जिले के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। कहीं से अवैध ऑटो स्टैंड हटाया गया तो कहीं सड़क पर दुकान लगाने वालों को खदेड़ा गया। पुलिस, प्रशासन के साथ ही संबंधित नगर पंचायत, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी भी बड़े ही तेजी से अतिक्रमण हटवाए, लेकिन एक महीना भी नहीं बीता कि पुन: अतिक्रमण हो गया। इस अतिक्रमण से पहले जैसी ही समस्याएं फिर सामने आने लगी हैं। ज्ञानपुर शहर में वैसे तो कई जगह से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन दुर्गागंज तिराहे के पास बस स्टैंड के सामने सड़क पर दुकान लगाने वालों को हटाने के साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गई थी कि दुकान न लगाएं। जब अतिक्रमण हटाया गया था तो उसके कुछ दिन तक दुकानें नहीं लगीं, लेकिन बीते करीब 15 दिन से यहां बेधड़क दुकानें लगने लगी हैं। इतना ही नहीं दुर्गागंज तिराहे पर अवैध तरीके से ऑटो संचालक भी वाहन खड़ा करते हैं। बड़ी बात तो यह कि वहीं पास में पुलिस की पिकेट भी रहती है, लेकिन कोई किसी को बोलने वाला नहीं है। अवैध तरीके से वाहनों के खड़े होने, सड़क पर अतिक्रमण के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां के सुरेश कुमार, आलोक, मुकेश आदि लोगों ने कहा कि एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद यदि प्रशासन नजर रखे तो दोबारा ऐसी स्थित नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed