{"_id":"5f5135958ebc3e54d06509d7","slug":"non-bailable-warrant-against-the-son-of-bahubali-mla-vijay-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बढ़ीं मुश्किलें, पहले पत्नी और अब बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बढ़ीं मुश्किलें, पहले पत्नी और अब बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट
Thu, 03 Sep 2020 11:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली विधायक विजय मिश्र के जेल जाने के बाद भी कुनबे की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। उनके बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ गुरुवार को कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया। इसके पूर्व पत्नी मीरजापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली मिश्रा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है। वारंट लेकर पुलिस ने दोनों की तलाश तेज कर दी है। रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में फंसे विधायक परिवार पर कानून का चौतरफा दबाव बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
गत दिनों मध्य प्रदेश से विधायक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी एमएलसी रामलली और बेटे विष्णु मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिश दी थी, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने भदोही के अलावा प्रयागराज में भी उनकी टोह ली थी।
विज्ञापन
मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। विधायक विजय मिश्र को पहले ही न्यायिक हिरासत में चित्रकूट जेल में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि विधायक के बेटे के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है।