फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No discrimination in the upbringing of children

बच्चों के पालन-पोषण में न हो भेदभाव

Thu, 10 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
No discrimination in the upbringing of children
समग्र शिक्षा अंतर्गत बुधवार की देर शाम डायट परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण का समापन कर अधिकारियों ने संदर्भदाताओं को प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला समन्वयक बालिका शिक्षा धीरज सिंह ने किया। संदर्भदाता डॉ. माया त्रिपाठी, डॉ.रत्ना गुप्ता ने प्रशिक्षण का महत्व बताया। कहा कि बच्चों के पालन-पोषण में भेदभाव का शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक असर पड़ता है। बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर करने के लिए संवेदनशील मुद्दे जैसे गुड टच, बैड टच बिंदुओं पर आधारित खुशी, बोल, स्वशक्ति फिल्म दिखाई गई। प्रशिक्षण में ब्लाकवार दो-दो प्रतिभागियों ने रोल प्ले, चार्ट, प्रेरणा गीत का प्रदर्शन किया। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, बीईओ रविंद्र शुक्ला ने महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी दिया। इस मौके पर डॉ.जेपी सिंह, चंद्रकांत पटवा, रूकैय्या बानो, भैरवानंद यादव, अनामिका गुप्ता, प्रतिभा श्रीवास्तव, संध्या सिंह, अनिल भट्ट, वंदना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed