फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine kilo banda became the subject of discussion

नौ किलो का बंडा बना चर्चा का विषय

Wed, 09 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nine kilo banda became the subject of discussion
27 इंच का बंडा दिखाते किसान चंद्रशेखर बिंद। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। आपने पांच से लेकर 10 इंच तक का बंडा अक्सर देखा होगा, मगर 27 इंच लंबा बंडा खेत में पैदा हो जाए तो जरूर अचरज की बात हो जाएगी। थानीपुर गांव निवासी किसान चंद्रशेखर बिंद के खेत में इन दिनों 15 से लेकर 27 इंच तक के बंडे किसानों के लिए चर्चा का विषय बन गए हैं। 27 इंच के बंडे का वजन नौ किलो है। लोग बंडा को देखने के लिए उनके यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि चंद्रशेखर ने अपने खेत में रासायनिक खाद का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया है। जनवरी-फरवरी में कूला बनाकर बुआई किए जाने वाले बंडे की फसल को सिंचाई की जरूरत ज्यादा पड़ती है। अगस्त में इसकी खुदाई शुरू हो जाती है। सब्जी, भर्ता के अलावा दाल में डालकर उपयोग किए जाने वाले बंडे की खपत पितृ पक्ष में पितरों के विसर्जन के दौरान विशेष तौर पर होती है। इस समय बाजार में 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बंडा बिक रहा है। बताया कि पिछले वर्षों में एक से डेढ़ बीघे बंडे की खेती कर रहा था, लेकिन इस बार केवल घर के लिए एक विस्वा बंडा लगाया था, लेकिन बंडे के बड़े आकार के कारण उपज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed