फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine and a half thousand seats, 22 thousand contenders

Bhadohi News: साढ़े नौ हजार सीटें, 22 हजार दावेदार

Wed, 29 May 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Nine and a half thousand seats, 22 thousand contenders
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई की 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कॉलेजों की तरफ से ऑनलाइन आवेदन भी लिए जाने लगे हैं। इंटरमीडिएट पास करने वाले 22 हजार छात्र-छात्राओं की तुलना में स्नातक की सीटें साढ़े नौ हजार ही हैं। ऐसे में प्रवेश के लिए घमासान होना तय है। स्नातक की एक-एक सीट पर कम से कम अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड का परीक्षाफल 20 अप्रैल, जबकि आईसीएसई और सीबीएसई का रिजल्ट मई के पहले पखवारे में आ गया। यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट के 20 हजार 884 बच्चे उत्तीर्ण हुए, जबकि आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के करीब दो हजार विद्यार्थी सफल हुए हैं। अब स्नातक एवं उसके समकक्ष विषयों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय भदोही और केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई राजकीय महाविद्यालय हैं, जबकि 20 वित्तविहीन डिग्री कॉलेज हैं। 23 कॉलेजों में कुल नौ हजार स्नातक की सीटें हैं, जबकि तकनीकी शिक्षा की 500 सीटें हैं। सीट और उत्तीर्ण छात्र अनुपात में काफी अंतर होने से एक बार फिर एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़नी तय है। ज्ञानपुर, भदोही और औराई के तीनों राजकीय महाविद्यालयों में छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए अधिक दिलचस्पी दिखाते हैं। इससे अच्छे अंक वालों को तो प्रवेश मिल जाएगा, लेकिन कम अंक वाले छात्रों को प्रयागराज जाना पड़ेगा। तकनीकी शिक्षा के लिहाज से भी उम्मीद से कम सीटें होने से परेशानी बढ़ेगी। राजकीय डिग्री कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केएनपीजी के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। जून-जुलाई में परीक्षा प्रस्तावित होने से मेरिट जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त में जारी की जा सकती है।
विज्ञापन


ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक की कुल 1740 सीटें हैं। इसमें बीए प्रथम की 840, बीएससी बायो में 360, बीएससी मैथ में 300, बीकाम में 240 सीटें हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय भदोही में बीएससी मैथ 60 और बायो में 120, बीए में 420 समेत कुल 600 सीटें हैं। इसी तरह, औराई के राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए में सीटों की संख्या 420, बीएससी विज्ञान वर्ग में 120 और गणित वर्ग में 60 समेत कुल 600 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed