फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   nikay

नगर पालिका सीमा विस्तार

Wed, 23 Dec 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
nikay
भदोही। भदोही नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को उप्र कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद शहर से लगे लगभग 28 गांव नगर पालिका के अंग हो जाएंगे। इन गांवों में पंचायत चुनाव नहीं होंगे। आगामी निकाय चुनाव से पहले परिसीमन कर यहां नगर पालिका का चुनाव कराया जाएगा। खास बात यह है कि वर्तमान में पालिका का क्षेत्रफल आठ वर्ग किमी है और 28 नए गांवों के शामिल होने के बाद क्षेत्रफल बढ़कर 39.56 वर्ग किमी हो जाएगा।नगर पालिका ने कुल 42 गांवों को नगर क्षेत्र में शामिल करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव मिलने के बाद शासन ने सात गांवों को पहले ही निकाल दिया था, जिसके बाद बचे 35 गांवों के ग्रामीणों से आपत्तियां मांगी गईं। इसमें बड़ी संख्या में आपत्तियां गईं भी थीं। विचार विमर्श के बाद पिपरिस, राघोपुर, मई, चौबेपुर, छितिउना, तिलंगरा, सोनहर गांवों की आपत्तियां मान कर उन्हें प्रस्ताव के निकाल दिया गया। इसके बाद सोमवार को शासन ने 28 गांवों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी। नगर पालिका के ईओ जी लाल के मुताबिक, वर्तमान में पालिका की सीमा आठ किमी वर्ग किमी है। लेकिन नए 28 गांवों को सम्मिलित होने के बाद 31.56 वर्ग किमी का दायरा और इसमें जुड़ जाएगा। इससे नगर पालिका का क्षेत्रफल 39.56 वर्ग किमी. हो जाएगा। बताया कि वर्तमान में नपा क्षेत्र की आबादी 94620 है। 46032 की बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर 140652 हो जाएगीं। गापुर, कुशियरां, सरैंया, पकरी, हिम्मतपुर बकुचियां, फत्तूपुर, सालिमपुर, नूरपुर, जाहिदपुर, सेवापुर, चंवर नेवादा, डुड़वा कुकरौठी, अमहदपुर फुलवरिया, जमुनीपुर बादफरोश, रैमलपुर, लखनपुर अभयनपुर, रेवड़ापरसपुर, जल्लापुर, भिखारीपुर, रामरायपुर, हरियांव, कंसरायपुर, प्रजापतिपुर, बनकट, हरिरामपुर, रजपुरा, पिपरी, महबूबपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed