फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nigoh to join the government in Bhadohi

निगोह को भदोही में शामिल करे सरकार

Tue, 10 Nov 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 10 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Nigoh to join the government in Bhadohi
करीब दो दशक पूर्व भदोही जिले में शामिल जौनपुर जिले के निगोह को दोबारा तहसील बनाकर भदोही में शामिल करने की मांग जोर पकडने लगी है।
विज्ञापन


सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं के एक  प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पत्रक में निगोह को दोबारा तहसील बनाकर भदोही में शामिल करने की मांग की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि 30 जून 1994 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भदोही को जनपद बनाने के बाद जौनपुर के पांच थानाक्षेत्र रामपुर, मीरगंज, नेवढिय़ा, बरसठी, सुरेरी को निगोह तहसील के अंतर्गत कर भदोही में शामिल किया था।
विज्ञापन


राजनीतिक उठापठक के बाद उक्त इलाकों को दुबारा जौनपुर जिले में शामिल कर दिया गया। इससे भदोही जिला छोटे इलाके में सिमटकर रह गया।

क्षेत्रफल अधिक होने से जौनपुर का उक्त इलाका आज भी विकास से जहां अछूता है वहीं अन्य समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। निगोह से जुड़ा इलाका भदोही से सटा है जबकि जौनपुर से काफी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रक में मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मांग की गई है कि निगोह तहसील को पुन: बहाल कर भदोही में शामिल किया जाए। इस मौके पर डिबाए अध्यक्ष सुधाकर पांडेय,

सुशील कुमार चौबे, हंसाराम शुक्ला, मोहन लाल मिश्रा, धीरज शुक्ल, मजहर शकील, विजय नारायण पांडेय, बलराम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed