{"_id":"67e97cc85fca6a9b020e02ce","slug":"news-related-to-transfer-transfer-of-four-judges-of-session-court-and-five-judges-of-magistrate-cour-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : तबादले से जुड़ी खबर; सेंशन कोर्ट के चार और मजिस्ट्रेट कोर्ट के पांच न्यायाधीशों का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : तबादले से जुड़ी खबर; सेंशन कोर्ट के चार और मजिस्ट्रेट कोर्ट के पांच न्यायाधीशों का स्थानांतरण
Sun, 30 Mar 2025 10:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:48 PM IST
सार
जिले के नौ न्यायिक अधिकारियों के तबादले की खबर है। इनमें सेंशन कोर्ट के चार और मजिस्ट्रेट कोर्ट के पांच न्यायाधीश के नाम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार तीन सेंशन जजों को जिले में नई तैनाती मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
उच्च न्यायालय प्रयागराज की ओर से जनपद में तैनात नौ न्यायिक अधिकारियों का रविवार की शाम स्थानांतरण कर दिया गया। स्थानांतरण की प्रक्रिया में जिले के सेंशन जज कोर्ट के चार और पांच जज मजिस्ट्रेट कोर्ट हैं। वहीं स्थानांतरण की प्रक्रिया में तीन सेंशन जजों को जिले में नवीन तैनाती मिली है। नए जजों के नाम पता नहीं चल सके हैं।
विज्ञापन
रविवार की शाम प्रयागराज उच्च न्यायालय की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात जजों का स्थानांतरण किया गया। जिसमें जनपद के भी नौ न्यायिक अधिकारियों को गैर जनपद भेजा गया। प्रयागराज उच्च न्यायालय की ओर से जारी सूची के अनुसार सेंशन कोर्ट के न्यायाधीश शैलोज चन्द्रा को लखिमपुर खिरी, न्यायाधीश असद अहमद हाशमी बाराबंकी, न्यायाधीश सुबोध सिंह बिजनौर और न्यायाधीश मधु डोंगरा लखनऊ भेजी गई।
विज्ञापन
इसी तरह मजिस्ट्रेटों कोर्ट की न्यायाधीश सबिहा खातून व न्यायाधीश आरिफ अहमद बस्ती, न्यायाधीश साधना गिरी कानपुर नगर, न्यायाधीश वर्णिका शुक्ला चित्रकूट और न्यायाधीश अविनाश रंजन को फतेहपुर में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन