फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Newborn's life in trouble

आफत में नवजातों की जान, महकमा अनजान- स्वास्थ्य प्लान की दूसरी खबर

Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Newborn's life in trouble
ज्ञानपुर। नवजात बच्चों की मौत का मामला कालीन नगरी में स्वास्थ्य महकमे के लिए बड़ी चुनौती बनने वाली है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर बेपरवाह है। विभाग को न तो समस्या का भान है ना ही ऐसे हालात से निपटने की समुचित तैयारी की गई है। भगवान ना करे, लेकिन अगर कोटा जैसे हालात यहां हो जाएं तो उसे थामना विभाग के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में महाराजा चेतसिंह और महाराज बलवंत सिंह दो जिला चिकित्सालय हैं। बच्चों के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी गुप्ता और बीएस दूबे अस्पताल आते हैं और एक चिकित्सक की ओर से वीआरएस के लिए आवेदन किया गया है। बच्चों के वार्ड के नाम पर प्रसव कक्ष में ही सुविधाएं देने का प्रयास किया जाता है। गंभीर बीमारी की हालत में बच्चों को अन्यत्र रेफर किया जाता है। 102 एंबुलेंस (खुशियों की सवारी) की संख्या चार है, जिसमें दो की हालत जर्जर है। कमोबेश यही हाल महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय की है। यहां भी दो बाल रोग विशेषज्ञ नियुक्त हैं लेकिन समय से अस्पताल नहीं आते। आधुनिक सुविधाओं के नाम पर दोनो अस्पतालों में बच्चों के लिए कोई खास इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि दो बाल रोग विशेषज्ञों से बच्चों की देखभाल की जाती है। एसएनसीयू बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। विशेष परिस्थिति में बच्चों को रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएनसीयू साबित होगी संजीवनी
ज्ञानपुर। शिशु मृत्युदर कम करने के लिए एमबीएस में निर्माणाधीन सीक न्यूबार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) नवजात के लिए संजीवनी साबित होगी। जन्म के समय कमजोर और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नवजातों को इस यूनिट में आक्सीजन, एक्यूवेटर, फोटो थेरापी सहित अन्य विधियों से इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। उक्त यूनिट में प्री मेच्योर बेबी, न्यूमोनिया, जांडिस, श्वांस संबंधित बीमारियां को उपचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed