{"_id":"56e47f104f1c1b567b8b4604","slug":"new-product-or-invention-the-gopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए उत्पाद करें ईजाद: के. गोपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए उत्पाद करें ईजाद: के. गोपाल
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Sun, 13 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
इंडिया कारपेट एक्सपो में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के.गोपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के ओखला राष्ट्रीय लघु उद्योग कांप्लेक्स में चल रहे 31वें इंडिया कारपेट एक्सपो में दूसरे दिन विदेशी आयातकों के साथ विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के.गोपाल, भदोही के विधायक जाहिद बेग और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डा.फारुक अब्दुल्ला ने भी शिरकत की। विकास आयुक्त ने उद्यमियों से नए उत्पाद ईजाद करने और विदेशियों की पसंद को लगातार ट्रैक करते रहने की सलाह दी। उन्होंने कई स्टालों पर रखे हस्तनिर्मित उत्पादों को देखा।
विकास आयुक्त ने मखमली कालीनों के अवलोकन के साथ ही सोफा कवर, मेजपोश, दरियां, पावदान के अलावा सस्ते हैंडलूम कालीनों को भी देखा और हस्तशिल्प की सराहना की। भदोही के हाजी सौदागर अंसारी के स्टाल पर वे जूट के बने आकर्षक पूफ (बैठने हेतु) देख हैरान रह गए। कहा जूट इको फ्रेंडली होने के साथ इसका आकर्षण कुछ अलग ही होता है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, डा,फारुख अब्दुल्ला दूसरे दिन के आकर्षण रहे। भदोही के विधायक जाहिद बेग भी आज एक्सपो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन समेत सीईपीसी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने भदोही के उत्पादकों के लगन और आकर्षक कालीनों की तारीफ की। इस दौरान अतिथियों के साथ प्रथम उपाध्यक्ष अब्दुल रब अंसारी, ओएन मिश्र बच्चा, उमेश कुमार गुप्ता, फिरोज वजीरी, घनश्याम शुक्ला, भरतलाल मौर्य, इश्तियाक खां आदि मौजूद रहे।