फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   New product or invention: the. Gopal

नए उत्पाद करें ईजाद: के. गोपाल 

Sun, 13 Mar 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 13 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
New product or invention: the. Gopal
इंडिया कारपेट एक्सपो में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के.गोपाल
नई दिल्ली के ओखला राष्ट्रीय लघु उद्योग कांप्लेक्स में चल रहे 31वें इंडिया कारपेट एक्सपो में दूसरे दिन विदेशी आयातकों के साथ विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के.गोपाल, भदोही के विधायक जाहिद बेग और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डा.फारुक अब्दुल्ला ने भी शिरकत की। विकास आयुक्त ने उद्यमियों से नए उत्पाद ईजाद करने और विदेशियों की पसंद को लगातार ट्रैक करते रहने की सलाह दी। उन्होंने कई स्टालों पर रखे हस्तनिर्मित उत्पादों को देखा। 
विज्ञापन


विकास आयुक्त ने मखमली कालीनों के अवलोकन के साथ ही सोफा कवर, मेजपोश, दरियां, पावदान के अलावा सस्ते हैंडलूम कालीनों को भी देखा और हस्तशिल्प की सराहना की। भदोही के हाजी सौदागर अंसारी के स्टाल पर वे जूट के बने आकर्षक पूफ (बैठने हेतु) देख हैरान रह गए। कहा जूट इको फ्रेंडली होने के साथ इसका आकर्षण कुछ अलग ही होता है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, डा,फारुख अब्दुल्ला दूसरे दिन के आकर्षण रहे। भदोही के विधायक जाहिद बेग भी आज एक्सपो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन समेत सीईपीसी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने भदोही के उत्पादकों के लगन और आकर्षक कालीनों की तारीफ की। इस दौरान अतिथियों के साथ प्रथम उपाध्यक्ष अब्दुल रब अंसारी, ओएन मिश्र बच्चा, उमेश कुमार गुप्ता, फिरोज वजीरी, घनश्याम शुक्ला, भरतलाल  मौर्य, इश्तियाक खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed