फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nevada Kalan accountant suspended

नेवादा कलां का लेखपाल निलंबित

Thu, 09 Apr 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Nevada Kalan accountant suspended
नेवादा कलां का लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

भदोही। उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने ग्राम नेवादा कलां के लेखपाल राहुल सुमन को कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन न करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उन्हें रजिस्ट्रार कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार भदोही ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि लेखपाल 23 मार्च से आठ अप्रैल तक बिना सूचना दिए एवं बिना अवकाश स्वीकृत कराए ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। लेखपाल का मोबाइल बंद रहने से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। बताया कि कोरोना जैसी महामारी का सामना हो रहा है। सभी कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के साथ ही तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त कर लेखपाल के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर एक सप्ताह में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed