फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Negligence in the market, social distancing is happening.

बाजार में लापरवाही, सोशल डिस्टेंसिंग हो रही तार-तार

Wed, 21 Oct 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Negligence in the market, social distancing is happening.
ज्ञानपुर। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी बहुत कम लोग ही सोशल डिस्टेंसिंग और मॅास्क का उपयोग कर रहे हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि जब तक कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश को सफलता नहीं मिल जाती, तब तक लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मगर फिर भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन से अनलॉक की ओर बढ़ने के बीच अब बाजार तो गुलजार हो रहे हैं, लेकिन लापरवाही भी लगातार बढ़ती जा रही है। बाजार में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही लोग मुंह पर मॉस्क लगाकर निकल रहे हैं। ऐसे में लोगों की भीड़ के बीच संक्रमण के बढ़ने का डर भी बढ़ रहा है। बावजूद इसके लोग लापरवाह बने हुए हैं और महामारी को लेकर सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। ज्ञानपुर बाजार में बुधवार को बाजार खुलते ही लोग सड़कों पर बेपरवाह घूमते दिखाई दिए। जगह-जगह असुरक्षित ढंग से जमा भीड़ महामारी को फिर से आमंत्रण देती दिखाई दी। विभिन्न दुकानों पर भी लोग बेतरतीब ढंग से जमा थे। व्यापार चलने की वजह से जहां दुकानदारों के चेहरों पर रौनक दिखाई दे रही थी, वहीं दूसरी ओर लोगों की गैर जिम्मेदारी कोरोना को न्योता देती हुई दिखाई दे रही है। बाजार में खरीदारी करने के दौरान लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे और न ही मॉस्क या गमछे का उपयोग कर रहे थे। उधर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने वाले अधिकारी और पुलिसकर्मियों की ओर भी ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed