फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Neeraj and Rani topped the race competition

ग्रामीण खेलकूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 13 Dec 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Neeraj and Rani topped the race competition
ज्ञानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कटेबना के पायका केंद्र पर आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने दौड़, कबड्डी, वालीबाल आदि खेलों में पसीना बहाया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खेलकूद का शुभारंभ किया। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में आकाश गौतम, 400 और 800 मीटर में अमित यादव, 1500 और 3000 मीटर में नीरज पाल, गोला थ्रो में अजय यादव और डिस्कस में कृष्ण कुमार यादव ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के 100 और 400 मीटर में रानी दीक्षित, 800 मीटर में आंचल बिंद, 1500 मीटर में राधा मौर्य प्रथम रहीं। गोला थ्रो और डिसकस थ्रो में रंजना मौर्य जबकि लंबी कूद में आरती बिंद को पहला स्थान मिला। वालीबाल बालक में उगापुर, बालिका में मवैया जबकि कबड्डी बालक में गोपपुर और बालिका में माधोपुर की टीम विजेता बनी। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सममनित किया। उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। खिलाड़ी हार-जीत में हतोत्साहित न हो। हार से ही लक्ष्य प्राप्ति करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर कैलाश पाल, याम बिहारी, राजाराम पाल, सुरेंद्र बिंद, शिव कुमार, राकेश कुमार, अहमद अली, शेषमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed