फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Need to change thinking about women'

‘महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत’

Thu, 22 Oct 2020 04:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
'Need to change thinking about women'
मिशन शक्ति के तहत संसारापुर में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को संसारापुर गांव में नारी सशक्तीकरण, सम्मान एवं स्वावलंबन गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं महिलाओं के प्रति लोगों को सोच बदलने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि समाज में नारी के प्रति बढ़ते अपराध, उत्पीड़न आदि के प्रकरणों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए समाधान तलाश करने होंगे। उन्होंने महिलाएं एवं पुरुषों को कहा कि समाज में महिलाओं जो स्थान है, उससे सभी परिचित हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समाज में उनको प्रतिष्ठित स्थान उपलब्ध कराने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि महिला के प्रति जन सामान्य की भावना को बदला जाए, उनके प्रति आदर और सम्मान की भावना जागृत की जाए। उनको वह सम्मान दिलाएं जो वास्तविक अधिकार है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव को निर्देश दिया कि मिशन शक्ति के प्रचार-प्रसार में कोई कसर न छोड़ी जाए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतिदिन आयोजित हो रहे हैं, जिससे आम लोगों की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन आए और उनके प्रति वास्तविक सम्मान की भावना प्रबल हो सके। महिला शक्ति केंद्र से रेशमा भारती, प्रियंका गुप्ता, जिला समन्वयक विजय शुक्ल ने बाल विवाह रोकथाम के कानूनी जानकारी, महिला सुरक्षा के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्डलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी समाज के विकास को उस समाज की महिलाओं से जोड़ कर देखा जाना चाहिए। अंत में उपस्थित ग्रामीणों को महिला सम्मान के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर शिल्पा शुक्ला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed