{"_id":"5e9f05868ebc3e906631599d","slug":"naunihal-who-is-fond-of-drawing-painting-bhadohi-news-vns521347872","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में ऐसे कर रहे टाइम पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में ऐसे कर रहे टाइम पास
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खाली टाइम में कोई ड्राइंग-पेंटिंग का शौक पूरा कर लेना चाहता है तो कोई खेलकूद का। और कोई लिखने-पढ़ने में समय देकर लॉकडाउन का आनंद ले रहा है। लगभग माह भर से घरों में लॉक जिंदगी से बोरियत निकाल फेंकने की लोगों ने कई तरकीब निकाल ली है।
लगातार घर में रहकर खुद को अवसादग्रस्त महसूस करने वालों के लिए स्कूली बच्चे, युवा और तमाम कर्मयोगी नजीर बन हैं, जो लॉकडाउन के खाली समय का सदुपयोग करने के साथ-साथ इंज्वॉय भी कर रहे हैं। ज्ञानपुर नगर से लगे बड़ाडीह मोहल्ले के निवासी आलोक कुमार के घर के बच्चे पढ़ाई के बाद खाली समय में कैरम बोर्ड और चेस खेलकर टाइम पास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन दिनों ऑनलाइन पढ़ाई भी हो रही है। लेकिन, उसके बाद भी काफी समय मिलता है। उसमें इनडोर गेम का सहारा लिया जाता है। औराई की प्रांजल दुबे हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में छठवीं की छात्रा हैं। कहती हैं कि लॉकडाउन में ड्रॉइंग के अपने शौक को पूरा कर रही हूं। खूब ड्रॉइंग करती हूं। कई तस्वीरें बना कर तैयार कर दी है। तुरंतपुर गांव की जूली स्नातक की छात्रा हैं। कहती हैं कि पेंटिंग मेरा पैशन है। खाली समय में पेंटिंग शुरू करती हूं तो कब टाइम निकलजाता है, पता ही नहीं चलता। एक के बाद एक कई पेंटिंग तैयार की है। आखिरी पेंटिंग एक सपनों का घर बनाया है। इसी तरह तमाम लोगों ने लॉकडाउन के खाली समय को पास करने के लिए एक से बढ़कर एक तरीके निकाल लिए हैं।