फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Natural farming gained momentum from four and a half crores

Bhadohi News: साढ़े चार करोड़ से प्राकृतिक खेती को मिली रफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Natural farming gained momentum from four and a half crores
ज्ञानपुर। जिले में चार करोड़ 50 लाख से प्राकृतिक खेती को रफ्तार मिल गई है। गंगा से सटे 47 ग्राम पंचायतों के 4700 हेक्टेयर में होने वाली प्राकृतिक खेती के लिए 235 क्लस्टर बनाए गए हैं। आने वाले वित्तीय वर्ष में इसे और बेहतर करने के लिए कृषि विभाग ने कमर कस ली है। खेती में उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग कम करने के उद्देश्य से सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। खेती की इस विधि को शून्य लागत विधि भी कहा जाता है। क्योंकि इसमें खेत में बीज के अलावा कोई अन्य रसायन बाहर से नहीं डाला जाता। बीजोपचार या अन्य उपचार के लिए गोमूत्र व गोबर के घोल व बैक्टीरिया से तैयार जीवामृत का ही प्रयोग होता है। अभी इस विधि से बुआई में फसल उत्पादन में कमी आती है, लेकिन आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम आएंगे। साल 2022 में 4700 हेक्टेयर रकबे में प्राकृतिक खेती की शुरूआत हुई। खेती करने वाले किसानों को मार्च 2023 में एक एकड़ पर चार हजार अनुदान की दर से साढ़े चार करोड़ रुपये भेजे गए। इससे सुस्त पड़ी प्राकृतिक खेती को रफ्तार मिलना तय है। उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि 4700 हेक्टेयर रकबे में प्राकृतिक खेती हो रही है। इसमें कई एफपीओ भी जुड़े हैं। इससे करीब 10 हजार किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed