फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   National Service Scheme boon for students: Principal

राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर

Tue, 15 Feb 2022 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
National Service Scheme boon for students: Principal
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भदोही की ओर से सोमवार को राघोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. मुरलीधर राम ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों के लिए वरदान है। इसमें सक्रिय सहभागिता बनाए रखें। यहां काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज और देश के विकास के साथ ही व्यक्तिगत विकास भी होता है। यह हमें संवेदनशील बनाता है। लोग एक दूसरे को समझ पाते हैं। यह अनुशासन में रहने और कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। यह शिविर विकासोन्मुखी होता है। सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को मिटाने की बात करता है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने लोगों को चुनाव और लोकतंत्र का महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.यशवीर सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनीश कुमार मिश्र और डॉ.श्वेता सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने श्रमदान कर महाविद्यालय में साफ -सफाई की। शिविर में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बौद्धिक संगोष्ठी में डॉ.दिनेश चंद्र शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर कु.मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बादलपुर, नोएडा ने वर्चुअल संबोधन किया। डॉ.भावना सिंह, डॉ.अंकिता तिवारी, आशीष जायसवाल, शिखा तिवारी, ऋत्विक रंजन सिंह के अलावा आशीष यादव, कमल सिंह, देवब्रत मिश्र, गुलाबधर तिवारी, संजय, शैलेश कपिल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed