फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Names instead of books for classes two to eight

दो से आठ तक की कक्षाओं की पुस्तकों के बदले नाम

Fri, 27 Aug 2021 05:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Names instead of books for classes two to eight
परिषदीय स्कूलों के बच्चों में पढ़ाई के प्रति आकर्षित हो इसके लिए शासन ने कक्षा दो से आठ तक किताबों के नाम बदल दिए। वहीं कवर पेज को भी बच्चों के अभिरुचि के अनुसार आकर्षक बनाया गया है। हालांकि पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परिषदीय विद्यालयों में अभी तक कक्षा दो से लेकर पांच तक की सभी विषयों की किताबों के नाम एक जैसे और छह से लेकर आठ तक की किताबों के नाम एक ही थे। इससे बच्चों में भ्रम की स्थिति रहती थी। बच्चों की अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए शासन ने पाठ्य पुस्तकों के नामों में परिवर्तन कर उन्हें सरल और रोचक कर बना दिया है। ऐसे में बच्चे इन किताबों के नाम आसानी से याद रख सकेंगे। साथ ही पुस्तकों के कवर पेज भी बदले गए हैं। इन्हें रुचिकर रंग और आकृति से सजाया गया है। नए नामों के साथ लगभग 10 प्रतिशत किताबें बांट दी गई हैं। शेष सत्यापन के बाद वितरित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed