{"_id":"67a5060f63f3a4fd5802fae7","slug":"naib-tehsildar-arrived-to-investigate-the-complaint-of-waterlogging-and-encroachment-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-122080-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जलभराव व अतिक्रमण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जलभराव व अतिक्रमण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार
विज्ञापन
ज्ञानपुर ब्लाॅक के गिराई में जलजमाव और अतिक्रमण की समस्या को लेकर बृहस्पवितार को राजस्व टीम जांच करने पहुंची। डीएम के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार जय राम प्रजापति, एडीओ पंचायत के साथ राजस्वकर्मियों ने वस्तुस्थिति का जायजा लिया। वहीं समस्या के उचित समाधान का आश्वासन दिया।
गांव निवासी अखिलेश दुबे ने बीते 31 जनवरी को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर व बीडीओ से मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाने व नाली और सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार, कानूननो व हल्का लेखपाल के साथ गांव में पहुंचे।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो साल से गांव के लोग परेशान हैं। जलनिकासी न होने से सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी है। जिससे बच्चे और बुजुर्ग गिर कर घायल हो रहे हैं। इससे संक्रामक बिमारी फैलने की भी आशंका है। लोगों के घरों से निकलने वाला यह गंदा पानी गांव के लिए बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा अतिक्रमण भी नाली के निर्माण में आड़े आ रही है। अधिकरियों ने मामले के समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं नाली इत्यादि का निर्माण कर उसमें पानी गिराने की नसीहत दी। मौके पर कानूनगो बेलाल अहमद, कैशलेश श्रीवास्तव, लेखपाल मुरलीधर आदि रहे।