फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nagar Panchayat officers lost their sleep, cleaning started on 52 bigha pond

Bhadohi News: नगर पंचायत के अफसरों की नींद टूटी, 52 बीघा तालाब पर सफाई शुरू

Tue, 05 Nov 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat officers lost their sleep, cleaning started on 52 bigha pond
सुरियावां। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर नगर के 52 बीघा तालाब पर पहुंचने वाली व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी होगी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद नगर पंचायत के अफसरों की नींद खुली। सोमवार को आधा दर्जन सफाईकर्मियों की टीम लगाकर व्यापक स्तर पर तालाब की साफ-सफाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन

सुरियावां के 52 बीघा तालाब पर डाला छठ के पर्व पर सैकड़ों व्रती महिलाएं भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचती हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ से तालाब परिसर खचाखच भरा होता है। छठ महापर्व के बाद भी नगर पंचायत की ओर से 52 बीघा तालाब की सफाई नहीं कराई गई। झाड़-झंखाड़ के कारण पूरा तालाब परिसर ढका था। इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने चार नवंबर के अंक में ''डाला छठ कल से, 52 बीघा तालाब के तट पर न लाइट न बैरिकेडिंग, रास्ते भी बदहाल'' शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद नींद से जागे नगर पंचायत प्रशासन ने तालाब परिसर की साफ-सफाई शुरू कराई। सोमवार सुबह से ही करीब आधा दर्जन सफाईकर्मियों की टीम तालाब की साफ-सफाई में जुटी रही। टीम ने न सिर्फ झांड़ झंखाड़ हटाए, बल्कि घाटों की अच्छी तरह से सफाई कराई। सुजीत कुमार ने बताया कि छठ के पहले पूरे परिसर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करा दी जाएगी। इससे व्रती महिलाएं और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। बताया कि अर्घ्य के समय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed