फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   murder accused of brother and his wife with knife arrested in bhadohi said why he do this

भदोही: भाई-भाभी को चाकू से गोद कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, बताया- क्यों दिया वारदात को अंजाम

Mon, 24 May 2021 07:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 May 2021 07:11 PM IST
सार

भदोही के कसाई टोला (जमुंद) में रविवार की शाम एक व्यक्ति ने अपने भाई और भाभी को चाकू से गोद कर मारा डाला। घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। वह भागने की फिराक में था। वारदात की पीछे की वजह आरोपी ने पुलिस को बताई है। 

विज्ञापन
murder accused of brother and his wife with knife arrested in bhadohi said why he do this
भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने इंदिरा मिल चौराहे के पास पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के कसाई टोला (जमुंद) में रविवार की शाम चाकू से गोद कर भाई और भाभी की हत्या को अंजाम देने के आरोपी नौशाद को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित (आला कत्ल) चाकू भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


भदोही एसपी राम बदन सिंह ने कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि पारिवारिक विवाद में नौशाद कुरैशी पुत्र कुद्दूस कुरैशी ने रविवार को अपने सगे भाई जमील कुरैशी और भाभी रूबी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। उसने नौ माह के भतीजे मो.अली को भी नहीं छोड़ा और उस पर भी कई वार किए लेकिन फिलहाल वह एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
एसपी ने बताया दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अलग-अलग टीमें बनाकर अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।  अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक जैन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व कोतवाली भदोही की संयुक्त टीम 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
--

बकौल पुलिस नौशाद भदोही से भागने की फिराक में इंदिरा मिल चौराहे पर पहुंचा था जिसकी मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे धर दबोचा गया। साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद हो गया।

एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम विनोद दूबे स्वॉट प्रभारी, कोतवाल विजय प्रताप सिंह, कोतवाली निरीक्षक सीके पूरी, उपनिरीक्षक प्रवीण ओझा, सर्वेश राय, तुफैल अहमद, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र यादव, दीपक, सुनील कनौजिया व लक सुभाष सिंह के कार्य से प्रसन्न होकर नगद पुरस्कार की घोषणा की।

हत्या का कारण पारिवारिक विवाद

मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद अब यह साफ हो गया है कि हत्या के पीछे की वजह पारिवारिक कलह थी। बकौल पुलिस अधीक्षक अभियुक्त नौशाद ने कुबूल किया कि विगत दो वर्षों से उसका और उसके भाई जमील से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

घटना वाले दिन भी विवाद हुआ और जब कहासुनी और विवाद काफी बढ़ गया तो उसने अपना आपा खो बैठा और घर में ही रखे चाकू से अपने भाई पर एक के बाद कई वार किए। अभी वह भाई पर हमला कर ही रहा था तो भाभी के बीच में आने पर उसने गुस्से में भाभी और उनकी गोद में 9 वर्ष के मो.अली पर भी चाकू से हमला कर दिया।  कहा जा रहा है कि घर में मांस की दुकान होना तथा विवाद होते ही नौशाद के सर पर खून सवार होना ही हत्या का मुख्य कारण बन गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed