फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mummy come home soon Class VII student hanged after speaking on phone in bhadohi

Bhadohi: मम्मी जल्दी घर आना... फोन पर बोलकर सातवीं का छात्र फंदे से लटका, परिजनों में कोहराम

Thu, 07 Sep 2023 10:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Sep 2023 10:32 PM IST
सार

यूपी के भदोही जिले के पूरेगोसाईंदासपुर गांव में गुरुवार को सातवीं के छात्र 14 वर्षीय इंद्रजीत सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले उसने मायके गई अपनी मां को फोनकर जल्द घर आने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
Mummy come home soon Class VII student hanged after speaking on phone in bhadohi
अस्पताल परिसर में खड़े बच्चे के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही जिले के पूरेगोसाईंदासपुर गांव में गुरुवार को सातवीं के छात्र 14 वर्षीय इंद्रजीत सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले उसने मायके गई अपनी मां को फोनकर जल्द घर आने के लिए कहा था। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन


पूरेगोसाईंदासपुर गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह सूरत में नौकरी करते हैं। घर में दो बेटे, पत्नी और ओमप्रकाश की बुजुर्ग मां रहती हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर इंद्रजीत पुत्र ओमप्रकाश सिंह का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, दोपहर में इंद्रजीत ने मायके गई अपनी मां से बात की।
विज्ञापन


वह मां से घर आने की जिद कर रहा था। उसके बाद यह घटना हुई। इंद्रजीत के बड़े भाई विश्वजीत और दादी रो-रोकर बेहाल हैं। खबर सुनते ही उसकी मां भी रोते बिलखते पहुंची। कोतवाली प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed