फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mumbai's Praveen Jayant wins Bhadohi Half Marathon

मुंबई के प्रवीण जयंत ने जीता भदोही हॉफ मैराथन

Tue, 01 Mar 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mumbai's Praveen Jayant wins Bhadohi Half Marathon
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भदोही जिले में सोमवार को सुबह हॉफ मैराथन कराया गया। जंगीगंज से शुरू होकर मूसीलाटपुर स्टेडियम तक कुल 21 किलोमीटर की इस दौड़ में कई राज्यों के धावकों ने हिस्सा लिया। मुंबई के धावक प्रवीन कुमार सबसे तेज दौड़े और प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान उत्तराखंड के तीर्थराज रानीखेत और तीसरा स्थान राज शेखर पाठक निवासी ककराही गोपीगंज को मिला। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस के जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन

जंगीगंज पुलिस चौकी के सामने मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर हॉफ मैराथन का शुभारंभ किया। धावकों के साथ शुरूआत में कुछ दूर तक जिले के आला अधिकारी भी दौड़े। मंडलायुक्त खुद कुछ दूर तक दौड़े और लोगों का हौसला बढ़ाया। जगह-जगह धावकों पर पुष्प वर्षा भी की गई। स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर अबकी बार 90 पार मतदान प्रतिशत का संदेश दिया। जंगीगंज से शुरू हुई दौड़ गोपीगंज, ज्ञानपुर होते हुए मूसीलाटपुर में समाप्त हुई। मैराथन रूट पर जगह-जगह पर विभिन्न प्रतिष्ठानों, स्वयं सेवी संस्थाओं, स्कूलों, ग्राम प्रधानों संग स्कूली बच्चों कमी ओर से पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान जगह-जगह जलपान और एनर्जी ड्रिंक की व्यवस्था भी की गई थी। मंडलायुक्त ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा उठो, वोट करो और जिम्मेदार नागरिक बनो। मैराथन रूट और मूंसीलाटपुर स्टेडियम में विभिन्न सेल्फी प्वाइंट पर उत्साह के साथ सेल्फी लेते हुए लोगों ने मतदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। हॉफ मैराथन में मुंबई के प्रवीण जयंत को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 71 हजार रुपये, रानीखेत उत्तराखंड आर्मी के तीरथ कुमार को दूसरे स्थान पर रहने पर 41 हजार रुपये और भदोही के राजशेखर को तीसरे स्थान पर रहने पर 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा 15 अन्य धावकों को पांच-पांच हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर डीएम आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन, मनीष पांडेय, पीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed