फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mukhtar and Atiq had terror in the state under SP-BSP rule: Mahendra Nath Pandey

सपा-बसपा के राज में प्रदेश में मुख्तार और अतीक का था आतंक : महेंद्र नाथ पांडेय

Fri, 20 Aug 2021 08:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Aug 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar and Atiq had terror in the state under SP-BSP rule: Mahendra Nath Pandey
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय।

केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्री चंदौली लोकसभा सीट से सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का शुक्रवार को कालीन नगरी में जोरदार स्वागत हुआ। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।  सबसे पहले उनका काफिला जिले के चौरी बाजार में पहुंचा। यहां पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत जिला भाजपा प्रभारी रमेश मिश्रा ने  किया। 

विज्ञापन


सुरियावा ब्लॉक सभागार में मौजूद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों व बूथ अध्यक्षों को केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में बीते साढ़े चार वर्षों में योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित है। पहले की सरकारों में प्रदेश में गुंडाराज कायम था और उस दौर में प्रदेश की जनता काफी ज्यादा त्रस्त थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में गाजीपुर, मऊ में जहां मुख्तार व अफजाल अंसारी जैसे लोगों का राज चलता था। वहीं प्रयागराज और फूलपुर क्षेत्र में अतीक अहमद जैसे लोगों का आतंक था। लेकिन बीते साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में अपराध पर पूरी तरह से लगाम लग चुकी है। मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए डॉ. पांडेय ने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़े। कार्यक्रम के दौरान भदोही विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री को गदा और कालीन देकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed