फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mukherjee's resolution to walk on the path

मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Wed, 23 Jun 2021 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mukherjee's resolution to walk on the path
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पाली मंडल में पौधरोपण करते भाजपा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
भाजपा कार्यकताओं ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 68वीं पुण्यतिथि मनाई। भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि मुखर्जी ने राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए एक राष्ट्र, एक विधान और एक निशान का नारा दिया था। उनके संदेश हमेशा जन सेवा की का संदेश देते रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पाली मंडल में भाजपा सदस्यों ने पीपल के पौधे लगाए गए। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया। श्रद्घांजलि देने वालों में रमेश पांडेय, अनिल सिंह, संतोष तिवारी आदि रहे। इस मौके पर चंद्रेश कुमार, विनय, प्रतीक कुमार आदि रहे। महराजगंज स्थित कार्यालय पर मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नमन किया गया और उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर लक्ष्मीशंकर मिश्र, आशीष दूबे, शरत चंद्र सोनकर मंडल, पवन दूबे, संतोष मौर्या, विनय पांडे, संतोष मिश्र, बाला मिश्र, रवींद्र मिश्र, गोलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed