फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MR fell from bike while saving cattle, died

मवेशी को बचाने में बाइक से गिरा एमआर, मौत

Sat, 27 Aug 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
MR fell from bike while saving cattle, died
दुर्गागंज/सुरियावां। दुर्गागंज थानाक्षेत्र के गौरा गांव के समीप शुक्रवार की रात में मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार एमआर रोहित उपाध्याय बाइक से गिरकर घायल हो गए। अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरियावां के पुरानी बाजार निवासी रोहित उपाध्याय (25) एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटिव) का काम करता था। शुक्रवार को वह बकाया पैसे की वसूली करने के लिए एक दोस्त के साथ प्रयागराज गया था। वहां से देर शाम लौटते समय गौरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा था कि सामने से एक गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बाइक का ब्रेक मार दिया। जिससे वह काफी दूर तक फेंका गया। इससे उनके सर में गंभीर चोट आ गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उसे सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रोहित की अभी एक साल पूर्व शादी हुई थी। दो भाईयों में बड़ा था। घटना से पुरानी बाजार में शनिवार को चूल्हे नहीं जले। बताया जाता है कि रोहित काफी मिलनसार व्यक्ति था। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर शामिल होता था। घटना की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में लोग घर ढांढस बधाने के लिए पहुंचे। सभासद शिव प्रसाद उपाध्या, मूलचंद गुप्ता, मूलचंद साहू, राजेश राय, शेषधर गुप्ता आदि ने शोक जताया। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी दुर्गागंज चित्रकुट पुरी ने घटना से अनभिज्ञता जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed