{"_id":"67ec398f893a01b0fa065fd7","slug":"more-than-nine-people-lost-their-lives-due-to-the-negligence-of-untrained-tractor-drivers-bhadohi-news-c-191-1-gyn1002-124222-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अप्रशिक्षित ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से नौ से ज्यादा लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अप्रशिक्षित ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से नौ से ज्यादा लोगों की गई जान
विज्ञापन
हाईवे से लेकर ग्रामीण सड़कों पर अनट्रेंड ट्रैक्टर चालक फर्राटा भर रहे हैं। अनट्रेंड चालक राहगीरों की जिंदगी के लिए काल बन गए हैं। छह महीने में नौ से अधिक लोगों ने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से जान गंवाई है। प्रशासन अनट्रेंड चालकों पर कार्रवाई के मामले में संजीदा नहीं है।
परिवहन विभाग में 9701 ट्रैक्टरों का पंजीयन है। इसमें 90 फीसदी से अधिक ट्रैक्टरों का पंजीयन कृषि कार्य के लिए हुआ है। हकीकत में ज्यादातर ट्रैक्टरों का प्रयोग ईंट-भट्ठे और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर होता है। अधिकतर ट्रैक्टर अनट्रेंड चालक ही चलाते हैं। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, औराई समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर पर ईंट, बालू, गिट्टी, मिट्टी आदि लादकर अनट्रेंड चालक ही ले जाते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ी गई हैं। करीब छह महीने में नौ से अधिक लोगों ने ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही के चलते जान गंवाई। ज्ञानपुर के बड़ाडीह निवासी आलोक रावत ने कहा कि बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टरों पर रोक लगनी चाहिए। अनट्रेंड चालकों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।
राम सिंह, एआरटीओ भदोही ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जाता है। अनट्रेंड चालकों और बिना नंबर के ट्रैक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है।