फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   More information on the disposal of the mobile Friadion

फरियादियों को मोबाइल पर दें निस्तारण की सूचना 

Wed, 07 Sep 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 07 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
 More information on the disposal of the mobile Friadion
तहसीलों में आए 336 मामलों में से मात्र 12 का निस्तारण त्वरित हो सका।
 जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलों में आए 336 मामलों में से मात्र 12 का निस्तारण त्वरित हो सका। लंबित मामलों को संबंधित विभाग के अफसरों को दे दिया गया। डीएम ने एक सप्ताह के अंदर लंबित मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।कहा कि जिन समस्याओं का निस्तारण करें। उसकी सूचना फरियादी के मोबाइल पर दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को ज्ञानपुर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। डीएम ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्रत्येक दशा में समय सीमा के भीतर निस्तारित कराएं। ज्ञानपुर तहसील में आईं 158 शिकायतों में पांच का निस्तारण किया गया। डीएम नेे अधिकारियों से कहा कि वह प्रत्येक दिन सुबह 10 से 12 बजे तक अपने दफ्तर में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनें। जिन समस्याओं का निस्तारण करें। उसकी सूचना फरियादी के मोबाइल पर दें। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके सोनकर, एसडीएम प्रवरशील बरनवाल, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र, पीडी टीपी मिश्र समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।  औराई संवाददाता के अनुसार, तहसील में एसडीएम केशवनाथ की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। ग्रामीण इलाकों से आईं 96 शिकायतों में छह का निस्तारण किया गया। भदोही तहसील में एसडीएम रामजी लाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। 81 मामलों में मात्र एक का निस्तारण हो सका। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed