फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Moon sighting, Bakrid will be celebrated on 17th

Bhadohi News: चांद की तस्दीक, 17 को मनेगी बकरीद

Mon, 10 Jun 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Moon sighting, Bakrid will be celebrated on 17th
भदोही। भदोही सहित देश भर में ईद उल अजहा का पर्व 17 जून को मनाया जाएगा। नगर के मर्यादपट्टी स्थित मदरसा शमसिया तेगिया के प्रिंसिपल मौलाना फैसल हुसैन अशर्फी ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने जुल हिज्ज की 10वीं तारीख को बकरीद मनाई जाती है। चांद 7 जून को ही हो गया था, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के चलते उस दिन तस्दीक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम आसमान साफ नहीं था। बाद नमाज मगरिब काफी प्रयास के बाद भी चांद के दीदार नहीं हो सके थे। इसके बाद देर रात तक विभिन्न राज्यों और पास पड़ोस जनपदों के बड़े मदरसों से चांद की तस्दीक कराने के बाद यह घोषणा की जा रही है कि बकरीद की नमाज सोमवार 17 जून को अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद मुबारकपुर और किछौछे से चांद की तस्दीक की है। मौलाना ने बताया कि पैगंबर हजरत इब्राहिम अपने पुत्र हजरत इस्माइल को इसी दिन अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके बेटे को जीवनदान दे दिया और उनके बेटे की जगह पर एक दुंबे की कुर्बानी दिला दी थी। उसी की याद में हर साल यह पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed