फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Money Hanuman Jayanti on the eve of Deepawali, makeup happened

दीपावली की पूर्व संध्या पर मनी हनुमान जयंती, हुआ श्रृंगार

Wed, 03 Nov 2021 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Money Hanuman Jayanti on the eve of Deepawali, makeup happened
ज्ञानपुर/गोपीगंज। दीपावली से एक दिन पहले बुधवार को हनुमान जयंती मनायी गई। जिले के विभिन्न इलाके में बजरंगबली के मंदिरों में पहुंचे लोगों ने मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। ज्ञानपुर शहर में स्थित हरिहरनाथ मंदिर परिसर में भी बजरंगबली की जयंती मनायी गई। उनका श्रृंगार किया गया और भजन कीर्तन गाया। गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को हनुमान जयंती श्रद्धा और आस्था पूर्वक मनायी गई। इस दौरान पवन पुत्र हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर आकर्षक झांकी सजाई गई। श्रृंगार के बाद अलौकिक स्वरुप का दर्शन पूजन का क्रम देर शाम तक जारी रहा। इस अवसर पर बरगदा हनुमान मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, हनुमान गढ़ी, बाबा बड़े शिव धाम, इमिलिया हनुमान मंदिर आदि मंदिरों पर पवन पुत्र का भव्य श्रृंगार कर झांकी सजाई गई। पूजा पाठ के साथ हनुमान चालिसा और सुंदर कांड का पाठ किया गया। इस मौके पर पुजारी बटेश्वर नाथ उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, अजय तिवारी, राकेश तिवारी, विवेक पाठक, डॉ. राम बहादुर सिंह, क्षमा कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed