फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Model Prerna Canteens to open at eight locations, including KNU

Bhadohi News: केएनयू समेत आठ स्थानों पर खुलेंगी मॉडल प्रेरणा कैंटीन

Fri, 24 Jul 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Model Prerna Canteens to open at eight locations, including KNU
ज्ञानपुर। ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आठ मॉडल प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी। जिससे वह अपना उत्पाद वहां बेच सकेंगे। आईआईसीटी भदोही, काशी नरेश विश्वविद्यालय ज्ञानपुर समेत आठ स्थानों पर खोलने का प्रस्ताव बनाया गया है। जहां लोगों को चाय, नाश्ता से लेकर अन्य खाद्य पदार्थ सस्ती दरों पर उपलब्ध होगा। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से भी महिलाओं का जीवन बेहतर किया जा रहा है। इससे जुड़कर महिलाएं छोटी-छोटी बचत के माध्यम से रोजगार सृजन कर स्वावलंबी बन रही हैं। शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के साथ बैंकों से ऋण लेकर फिनाइल, दोना-पत्तल, झाड़ू निर्माण सहित कई लघु उद्यम स्थापित कर चुकी हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 तक कुल 8250 समूह का गठन किया गया। जिसमें करीब 85 हजार महिलाएं जोड़ी गईं। सामुदायिक निवेश निधि के रूप में समूहों को हर साल पैसा भी दिया जाता है। उत्पाद तैयार करने के बाद महिलाओं को बेहतर मंच नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

पिछले साल 10 कैंटीन खोली गई थी
सरकारी कार्यक्रमों से लेकर निजी दुकानदारों के यहां उनको दौड़ना पड़ता है। बीते साल जिले में 10 प्रेरणा कैंटीन खोली गई। अब इस वित्तीय वर्ष में आठ स्थानों पर कैंटीन खोलने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए विभाग स्थान को चिह्नित कर रहा है। प्रभारी उपायुक्त एनआरएलएम आदित्य कुमार ने बताया कि पूर्व में विकास भवन, सभी छह ब्लॉक, जिला अस्पताल में कैंटीन चल रही है। अब केएनयू समेत आठ स्थानों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed