फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mockdryl at seven centers regarding corona vaccination

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सात केंद्रों पर मॉकड्रील

Mon, 11 Jan 2021 11:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mockdryl at seven centers regarding corona vaccination
जिला अस्पताल ज्ञानपुर में मॉकड्रील का निरीक्षण करते डीएम राजेंद्र प्रसाद। - फोटो : BHADOHI
कोराना वैक्सीनेशन से पूर्व सोमवार को अंतिम बार जिले के सात स्वास्थ्य केंद्रों पर 180 स्वास्थ्यकर्मियों पर टीकाकरण का मॉकड्रिल किया गया। टीकाकरण से पूर्व सरकारी गाइडलाइन का पालन किया गया। अभिलेखों का सत्यापन, कोविन एप से मिलान, हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ड्राई टीका का रिहर्सल कर स्वास्थ्यकर्मी को आधे घंटे तक एक कक्ष में रोका गया। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने जिला अस्पताल में मॉकड्रील का अवलोकन किया।
विज्ञापन


महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में डीएम राजेंद्र प्रसाद और सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह की देखरेख में स्वास्थ्यकर्मियों का मॉकड्रील हुआ। इसमें शासन स्तर से जारी गाइडलाइन का पालन किया गया। इस मौके पर डॉ. अतुल श्रीवास्तव, अशोक पारासर आदि रहे। गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राई रन शिविर में 50 लाभार्थियों पर रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन


कोविड-19 की सूची में रजिस्टर्ड व्यक्ति को सुरक्षाकर्मी के पास रखी सूची से सत्यापन करवाने के बाद वैक्सीनेशन किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश जायसवाल ने बताया कि एक दिन में 50 लोगों को वैक्सीन लगेगी। वैक्सीनेशन के बाद मरीज को ऑब्जरवेशन रूम में लगभग 30 मिनट तक रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ.जे सी सरोज, डॉ. स्वप्निल सिंह, डॉ. अखिलेश पाठक, विमल कुमार, रवि पाल, एसएन सिंह, अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, सीएचसी में टीकाकरण से पूर्व सोमवार को दूसरी बार पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें पुलिस स्वास्थ्य विभाग के लोग मुस्तैद दिखे।

स्वास्थ्य कर्मी अपना परिचय पत्र दिखाया, उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करा कर हैंडवॉश से हाथ साफ किया। टीकाकरण के बाद ऑब्जरवेशन रूम में आधे घंटे इंतजार करने के बाद ही स्वास्थ्यकर्मी को छोड़ा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आर बी पाठक ने बताया यह मॉकड्रील महत्वपूर्ण है। 16 जनवरी से वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा।


इसी तरह औराई, डीघ सीएचसी में भी मॉकड्रील किया गया। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि दो जिला अस्पताल और पांच सीएचसी में मॉकड्रील 17 सत्रों में की गई। इससे कुल 180 स्वास्थ्यकर्मियों पर ड्राई रन किया गया। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी तक वैक्सीन आ जाएगी और 16 को चिन्हित स्वास्थ्यकर्मियों को गाइडलाइन के हिसाब से टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed