फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mock drill on disaster management at the CHC

Bhadohi News: आपदा प्रबंधन को लेकर सीएचसी पर मॉक ड्रिल

Sun, 28 Jun 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mock drill on disaster management at the CHC
सीएचसी भानीपुर में मॉक ड्रिल का अभ्यास करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में शनिवार को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल में आग लगने पर आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। उनकी तत्परता को देखा गया। मॉक ड्रिल के दौरान सबसे पहले अस्पताल परिसर में कूड़े के ढेर में नियंत्रित रूप से आग लगाकर आपात स्थिति का अभ्यास कराया गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने तथा बचाव कार्य की प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी भी दी। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरबी. पाठक ने मॉक ड्रिल करवा कर व्यवस्थाए परखी। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव, डॉ. आशीष चतुर्वेदी, श्यामसुंदर सिंह, डॉ. पंचदेव, संजीव शुक्ला, अजीत व राधिका पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed