फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLA Vijay Mishra's employee arrested

विधायक विजय मिश्र का कर्मचारी गिरफ्तार, मेरठ जेल में जाली दस्तावेज पर गया था मिलने 

Wed, 16 Dec 2020 10:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
MLA Vijay Mishra's employee arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के कर्मचारी हनुमान पांडेय उर्फ बालू पांडेय को बुधवार को ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने सरपतहां से गिरफ्तार कर गोपीगंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी पर हमले के मामले में मेरठ जेल में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र बंद थे।

विज्ञापन


उस दौरान बालू पांडेय जाली दस्तावेज पर मिलने गया था। इसी मामले में मेरठ में उसके खिलाफ 2012 में जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि मेरठ पुलिस की ओर से उसके खिलाफ वारंट था। 15 दिन पूर्व मेरठ पुलिस तलाश में आई थी। मेरठ पुलिस के अनुरोध पर कार्रवाई की गई। बालू पांडेय को मेरठ पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


बालू पांडेय बुधवार को किसी काम से मुख्यालय गया था, वहीं से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह विधायक के विश्वसनीय कर्मचारियों में शामिल है। पहले बालू से जुड़े कारोबार को देखता था। उसके बाद अन्य काम भी देखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बालू पांडेय का कहना है कि पुलिस जिस मामले में गिरफ्तारी की बात कर रही है उस मामले में हाईकोर्ट से स्टे है। स्थानीय पुलिस क्यों गिरफ्तार किया है, समझ नहीं पा रहा। कहा कि विधायक से जुड़ा होने के कारण कुछ जनप्रतिनिधियों के इशारे पर पुलिस परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed