MLA विजय मिश्र: धनापुर में बेनूर हुआ विधायक का आशियाना, रिश्तेदार के मुकदमे के बाद बढ़ी थी मुश्किलें
- आधुनिक गोशाला से हटाई गईं 50 से अधिक गायें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब दो दशक से भदोही जिले के धनापुर स्थित जिस आवास में विधायक की पंचायत लगती थी। दूर-दराज से न्याय की उम्मीद लगाकर आए लोगों की बात सुनी जाती थी। वह अब वीरान हो रहा है।रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में विधायक विजय मिश्र के चित्रकूट जेल जाने के बाद यहां उनका आशियाना बेरौनक हो गया है।
गोशाला से 50 से अधिक गायें जहां हटा दी गईं, वहीं एक-एक कर अन्य सामान भी समेटे जा रहे हैं। नब्बे के दशक से जिले की राजनीति के मुख्य केंद्र में रहे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ब्लॉक प्रमुख से लेकर चार बार विधायक रहे, जबकि उनकी पत्नी रामलली मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर एमएलसी तक बनीं।
महीने भर पूर्व उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने घर कब्जाने का मुकदमा दर्ज कराया तो विधायक के कुनबे की मुश्किलें बढ़ गईं। विधायक के जेल जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इससे विधायक के धनापुर स्थित जिस आवास में हमेशा गहमागहमी का माहौल होता था। उम्मीद लेकर आए फरियादियों का जमघट लगा रहता था वहां अब सन्नाटा पसरा दिखता है।
विधायक के जेल जाने के बाद उनकी आधुनिक गोशाला में रहने वाली 60-65 गायों में से मौजूदा समय में सात-आठ गायें ही दिख रही हैं। पता चला है कि गायों को भी वहां से हटाया जा रहा है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की बेटी सीमा मिश्रा ने गोपीगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर वहां से सामानों को ले जाने की अनुमति मांगी है। पुलिस ने इसकी अनुमति दे दी।