फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLA inspected Isolation Centers

आईसोलेशन सेंटरों का निरीक्षण किया

Tue, 07 Apr 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
MLA inspected Isolation Centers
भदोही। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को भदोही के चौरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नेशनल इंटर कालेज में बने आइसोलेशन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईसोलेशन में रखे गए लोगों के खानपान व अन्य व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्था से संतोश जताया लेकिन कहा कि व्यवस्था हर समय चाक चौबंद बनाए रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक पहले सीएचसी में पहुंचे। वहां व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद अपनी निधि से मंगाए गए मास्क, सैनिटाइजर देखे। इसके बाद वार्ड में घूम कर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। यहां से नेशनल कालेज पहुंचे विधायक को चिकित्सकों ने बताया कि यहां 134 लोग आईसोलेट किए गए हैं। उन्हें क्या दिया जा रहा है इसकी भी विधायक ने जानकारी ली। व्यवस्था ठीक ठाक पाकर उन्होंने व्यवस्था में लगे लोगों का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ सीएचसी अधीक्षक डा.वीके सिंह के अलावा पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed