फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minister of State Danish Azad said in Bhadohi You invest, the government will give you security

भदोही में बोले राज्यमंत्री दानिश आजाद: आप करें निवेश, सरकार देगी आपको सुरक्षा, कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत

Fri, 17 Feb 2023 01:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Feb 2023 01:49 PM IST
सार

यूपी राज्यमंत्री दानिश आजाद शुक्रवार को भदोही पहुंचे। उद्यमियों के साथ बैठक में उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि जब से मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ से कार्यभार संभाला है, तब से अपराधियों का यूपी से पलायन हो गया है।

विज्ञापन
Minister of State Danish Azad said in Bhadohi You invest, the government will give you security
भदोही में बोले राज्यमंत्री दानिश आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के प्रभारी मंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज उप्र राज्यमंत्री दानिश आजाद शुक्रवार को जिले में पहुंचे। जिले का प्रभार मिलने के बाद पहली बार दौरे पर आए राज्यमंत्री ने गेस्ट हाउस में जिले के उद्यमियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने उद्यमियों को जिले में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वादा किया कि सरकार आपकी हर एक समस्याओं का प्रमुखता से न सिर्फ समाधान करेगी, बल्कि आपको हर सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। 

विज्ञापन

उद्यमियों के साथ बैठक में उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि जब से मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ से कार्यभार संभाला है, तब से अपराधियों का यूपी से पलायन हो गया है। अब या तो वे सलाखों के पीछे या फिर दूसरे राज्यों में शरण लिए हुए हैं। सुदृढ़ कानून व्यवस्था का ही परिणाम रहा कि आज यूपी इन्वेस्टर्स समिट में उम्मीद से ज्यादा निवेश हुआ। देश के साथ ही विदेशों के बड़े कारोबारी भी यूपी में व्यापार की संभावनों को तलाशने में पहुंचे हैँ। इससे प्रदेश में रोजगार का बड़ा प्लेटफार्म तैयार होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Minister of State Danish Azad said in Bhadohi You invest, the government will give you security
उद्यमियों के साथ बैठक करते राज्यमंत्री दानिश आजाद - फोटो : अमर उजाला

कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी लगातार जनता के बीच अपनी पैठ बनाए रखें। लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं और जहां तक हो सके उनकी मदद भी करें। इससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करने की नसीहत दी और कहा कि अपने कार्य और व्यवहार से जनता के दिलों में जगह बनाएं।

मलिन बस्ती व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
उद्यमियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ज्ञानपुर के वार्ड नंबर एक के मलिन बस्ती में पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं व अन्य सरकार की योजनाओं के बारे मे बात की और दर्जनों महिलाओं का आवास योजना की चाभी भी सौँपा। कहा कि सरकार लगातार निचले तबके को लोगों को मुख्य धारा में शामिल करने और उनके जीवन को सुधारने के लिए कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति का अपना पक्का घर हो और हर किसी को उचित स्वास्थ सुविधाएं मिले। इसके लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके बाद जिला चिकित्सालय में पहुंचे प्रभारी मंत्री अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि लोगों तक उचित स्वास्थ सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed